ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news liquor worth rs 2 crore was going to bihar under the guise of wood sawdust two smugglers arrested with 1200 boxes

Chandauli News : लकड़ी के बुरादे की आड़ में बिहार जा रही थी 2 करोड़ की शराब, 1200 पेटी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.

“चंदौली में बलुआ पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने गंगा नदी के बलुआ पुल के पास चेकिंग के दौरान करीब दो करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्करों ने ट्रक में लकड़ी के बुरादे की बोरियों के नीचे शराब छिपा रखी थी। पुलिस ने ट्रक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।”

chandauli

11:54 PM, Oct 22, 2026

Share:

Chandauli News : लकड़ी के बुरादे की आड़ में बिहार जा रही थी 2 करोड़ की शराब, 1200 पेटी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.
logo

मामले का खुलासा करते हुए बलुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बलुआ थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने बड़ी बरामदगी की है। पुलिस ने गंगा नदी के बलुआ पुल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से OLD HABBIT ब्रांड की 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी कुल मात्रा 11,408.76 लीटर बताई गई है, जबकि अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे अशोक लेलैंड ट्रक को भी जब्त किया है।

Img

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाराणसी से बिहार जाने वाले मार्ग पर बलुआ पुल के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान चंदौली की ओर से आ रहे ट्रक नंबर HR 65 A 5988 को रोकने का प्रयास किया गया। ट्रक से उतरकर भागने की कोशिश कर रहे चालक और उसके साथी को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लताश पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी मलाहात, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश और वीरेंद्र पुत्र सुरेंद्र, निवासी मलखपुर, थाना लालड़ू, जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान ट्रक में प्लास्टिक की बोरियों में भरे लकड़ी के बुरादे के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी मिलीं।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चंडीगढ़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति से शराब से लदा ट्रक लेकर बिहार जा रहे थे, जहां इसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। इसके बदले उन्हें एक लाख रुपये मिलने थे। बरामद शराब में 750 मिलीलीटर की 195 पेटी, 375 मिलीलीटर की 296 पेटी और 180 मिलीलीटर की 809 पेटी शामिल हैं। पुलिस ने एक ओप्पो मोबाइल फोन, 3,700 रुपये नकद, पर्स, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया है। मामले में बलुआ थाने पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और आरोपियों के आगे-पीछे के संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। 

Img

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम : कार्रवाई में बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस तथा स्वाट-सर्विलांस टीम के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.