मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news inspector s son saved mother s life by tearing the jaws of mad dog sensation due to the incident

Chandauli News: पागल कुत्ते के जबड़े फाड़ दरोगा बेटे ने बचाई मां की जान, घटना से सनसनी.

"ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पागल कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है और आए दिन राहगीरों व बच्चों पर हमले हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।"

chandauli

9:22 PM, Mar 25, 2026

Share:

Chandauli News: पागल कुत्ते के जबड़े फाड़ दरोगा बेटे ने बचाई मां की जान, घटना से सनसनी.
logo

टांडाकला में बुजुर्ग महिला कुत्ते के हमले से घायल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला गांव के पांडेय मोहल्ला में बुधवार को एक पागल कुत्ते ने 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुन्ना पाण्डेय पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने उनका हाथ पकड़कर बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्ते को हटाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटा। तभी महिला के पुत्र दिवाकर पांडेय, जो भदोही में दरोगा के पद पर तैनात हैं और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे, चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। मां को तड़पता देख उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए कुत्ते पर झपट्टा मारा और अपने हाथों से उसका जबड़ा फाड़कर मां को छुड़ाया।

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कुत्ते के हाथ-पैर बांध दिए, ताकि वह किसी और को नुकसान न पहुंचा सके। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज और टीकाकरण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पागल कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है और आए दिन राहगीरों व बच्चों पर हमले हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.