ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news instructions issued to blo blo should verify the counting form at door to door and booths

Chandauli News: बीएलओ को जारी हुआ निर्देश, डोर टू डोर और बूथों पर गणना प्रपत्र का करे बीएलओ करें सत्यापन.

"जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने त्रिपाठ, दुर्गापुर, इटवा, घरचित समेत अन्य मतदेय स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर प्रपत्र वितरण की सच्चाई जानी। घरचित में बीएलओ इन्द्रजीत से प्रपत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई"

chandauli

8:01 PM, Nov 10, 2025

Share:

Chandauli News: बीएलओ को जारी हुआ निर्देश, डोर टू डोर और बूथों पर गणना प्रपत्र का करे बीएलओ करें सत्यापन.
logo

घरचित में जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव गणना प्रपत्र के बारे में जानकारी लेते बीएलओ इन्द्रजीत यादव से

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। मुख्य चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर के तहत जिलाधिकारी सहित कुल 46 अधिकारी बूथों पर जाकर गणना प्रपत्रों की जानकारी ले रहे हैं। सोमवार को जिलाधिकारी व जिला कृषि अधिकारी सकलडीहा विकासखंड के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर बीएलओ द्वारा भरे जा रहे प्रपत्रों का निरीक्षण किया और हर मतदाता के घर जाकर सत्यापन के निर्देश दिए।

Img

जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने त्रिपाठ, दुर्गापुर, इटवा, घरचित समेत अन्य मतदेय स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर प्रपत्र वितरण की सच्चाई जानी। घरचित में बीएलओ इन्द्रजीत से प्रपत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप निष्पक्ष तरीके से विशेष पुनरीक्षण अभियान पूरा करने के निर्देश दिए गए और अपनी मौजूदगी में मतदाताओं को प्रपत्र वितरित कराए गए।

विज्ञापन

Img

बताया कि जिन मतदाताओं के नाम 2003 की सूची में हैं, उनकी वर्तमान सूची से मिलान शीघ्र पूरा करने के लिए बीएलओ को निर्देश दिए गए। प्रपत्र वितरण को मार्क करते हुए ऑनलाइन प्रगति अपडेट करने को कहा गया; किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर बीएलओ इन्द्रजीत, रणवीर सिंह, तूफानी सिंह, माधुरी, संगीता, प्रिया, रामायण शर्मा, मनोज, दशरथ, कर्मवीर सिंह, मालती रानी आदि मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.