मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news intensive checking of suspects and history sheeters in mughalsarai action taken against 10

Chandauli News : मुगलसराय में संदिग्धों और हिस्ट्रीशीटरों की सघन चेकिंग, 10 पर कार्रवाई.

“मुगलसराय पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 80 लोगों की जांच की गई और 10 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।”

chandauli

6:32 PM, Aug 20, 2026

Share:

Chandauli News : मुगलसराय में संदिग्धों और हिस्ट्रीशीटरों की सघन चेकिंग, 10 पर कार्रवाई.
logo

मुगलसराय कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए मुगलसराय पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनकी गतिविधियों और उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर घर पर मौजूद मिला, जिसकी जानकारी जुटाकर संबंधित अभिलेखों को अपडेट किया गया।

पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में कुल 80 व्यक्तियों को चेक किया। इनमें 15 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ और सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद आवश्यक कार्य से आवागमन करने वाले पांच लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं सार्वजनिक मार्गों पर बिना वजह घूमने और शराब के नशे में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 10 व्यक्तियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत विधिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई की जद में प्रशान्त कुमार, प्रांजल यादव, लक्ष्मण यादव, आदित्य, अनिल कुमार, लकी, सूरज चौहान, अमित चौहान, शमशेर और मनोज शर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी करना है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के अलावा उपनिरीक्षक दीनानाथ सिंह, उपनिरीक्षक सीताराम यादव, हेड कांस्टेबल बसंत सिंह, कांस्टेबल विशाल वर्मा सहित चौकी और हल्का प्रभारी मय हमराह शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.