Chandauli News: 25 हजार इनामी अंतर्जनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार, गोवंश को बिहार ले जाने के चक्कर में कुचलकर की थी एक व्यक्ति की हत्या.
"बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि आरोपी ने 17 जनवरी 2025 को अपने तीन साथियों के साथ पिकअप पर गौवंश लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल भागने के दौरान एक टाइल्स की दुकान पर रखी कई टाइल्स और बिजली के खंभे को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही गंगा स्नान करने जा रहे सुरतापुर निवासी मदन सिंह को कुचलकर दिए। जिससे उनकी मौत हो गई थी"
chandauli
3:39 PM, Oct 25, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के गंगा पुल के पास बलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर शुक्रवार की देर रात को 25 हजार का ईनामिया अंतर्जनपदीय गौ तस्कर वकील यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। विगत जनवरी के महीने में अपने साथियों के साथ पुलिस से बचने के लिए भाग रहा यह शातिर दुकान के टाइल्स और बिजली के खम्भे को तोड़ते हुए एक व्यक्ति को कुचल दिया था, जिससे तत्काल मौत हो गई थी। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही करते हुए शनिवार को गोवंश तस्कर को जेल भेज दिया।
बलुआ थाने से सौ मीटर दूर वाराणसी जाने वाले पुल के पास शुक्रवार की रात बलुआ एसओ पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबीर से सूचना मिली कि पुल के पास गौ तस्कर किसी का इंतजार कर रहा है। जब मौके पर पुलिस पहुँची, तो वह भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से प्रतिबंधित नाजायज रिवाल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मैं वकील यादव, पुत्र बांके यादव, ग्राम सरेहुआ, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली का रहने वाला हूँ। अंतरप्रांतीय गौ तस्कर 25 हजार का इमामिया भी है। बताया कि 17 जनवरी 2025 को अपने तीन साथियों के साथ पिकअप पर गौवंश लादकर बध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए तेज गति से पिकअप लेकर भागने में एक टाइल्स की दुकान पर रखी कई टाइल्स और बिजली के खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
इस दौरान गंगा स्नान करने जा रहे सुरतापुर निवासी मदन सिंह को कुचलकर भाग गया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसके खिलाफ कन्दवा में गौ तस्करी में और सकलडीहा भैंस चोरी में जेल जा चुका हूँ। बरामद असलहे के बारे में आरोपी ने बताया कि यह असलहा लोगों को धमकाने और धौंस जमाने के लिए रखता हूं। बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि इसका एक साथी पहले ही जेल जा चुका है। दो अन्य अभी भी फरार चल रहे हैं। जो जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।



