ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news inter state smuggler with a reward of rs 25 thousand arrested

Chandauli News: 25 हजार का इनामिया अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार.

"पुलिस टीम ने शनिवार को 25 हजार के इनामिया अन्तर्राज्यीय वांछित गोतस्कर इकबाल भाई पुत्र करीम भाई बडवरिया, निवासी भरतपारा पंचसार रोड, मोरबी (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन मुगलसराय के बाहर ऑटो स्टैंड के पास पीपल के पेड़ के चबूतरे से पकड़ा"

chandauli

8:22 PM, Oct 12, 2025

Share:

Chandauli News: 25 हजार का इनामिया अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शनिवार को 25 हजार के इनामिया अन्तर्राज्यीय वांछित गोतस्कर इकबाल भाई पुत्र करीम भाई बडवरिया, निवासी भरतपारा पंचसार रोड, मोरबी (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन मुगलसराय के बाहर ऑटो स्टैंड के पास पीपल के पेड़ के चबूतरे से पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ थाना चकिया में मु.अ.सं. 83/2023, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त इकबाल भाई पर गुजरात के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गोवध, पशु क्रूरता और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े मुकदमे लगातार पंजीकृत होते रहे हैं। अभियुक्त के खिलाफ मोरबी सिटी, वांकानेर तालुका सहित विभिन्न थानों में प्रोही एक्ट, जी.पी. एक्ट और बी.एन.एस.सी. की धाराओं के तहत 17 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से गोतस्करी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक इन्द्रासन यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.