मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news intermediate student committed suicide by hanging himself created a stir

Chandauli News: इंटर के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, मचा हड़कंप.

"अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, सभी पहलुओं कि जांच कि जा रही है।"

chandauli

9:07 PM, Feb 5, 2026

Share:

Chandauli News: इंटर के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, मचा हड़कंप.
logo

मृतक हंसराज का फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक छात्र की आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार लोको हॉस्पिटल के पीछे, सोनी पानी वाले के पास रहने वाले राजेश कुमार गुप्ता के पुत्र 17 वर्षीय हंसराज  ने घर के भीतर आत्महत्या कर ली। वह मानस कॉन्वेंट स्कूल का छात्र बताया जा रहा है। घटना दोपहर लगभग दो बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.