ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news international girls handball tournament started once again the honor of the district increased in js public school

Chandauli News: इंटरनेशनल गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट का आगाज, एक बार फिर जे एस पब्लिक स्कूल में बढ़ाया जनपद का मान.

“चंदौली के जेएस पब्लिक स्कूल काशिमपुर में पांच दिवसीय सीबीएसई नेशनल गर्ल्स हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। टूर्नामेंट में भारत के साथ ओमान, कतर और यूएई की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में मुकाबले होंगे।”

chandauli

2:27 PM, Oct 2, 2026

Share:

Chandauli News: इंटरनेशनल गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट का आगाज, एक बार फिर जे एस पब्लिक स्कूल में बढ़ाया जनपद का मान.
logo

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का सम्मान करते जेएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजनीति सिंह और भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जेएस पब्लिक स्कूल काशिमपुर, पांडेपुर के परिसर में गुरुवार को पांच दिवसीय सीबीएसई नेशनल गर्ल्स हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। 1 से 5 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में भारत के साथ ओमान, कतर और यूएई की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।

Img

प्रतियोगिता में कुल 26 टीमों ने प्रतिभाग किया है, जिसमें 20 भारतीय और छह विदेशी टीमें शामिल हैं। इसमें करीब 350 खिलाड़ी, 55 कोच व मैनेजर और 20 निर्णायक हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में आयोजित की जा रही है।जेएस पब्लिक स्कूल को लगातार पांचवीं बार सीबीएसई प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। विद्यालय इससे पहले कबड्डी, हॉकी, खो-खो और हैंडबॉल की क्लस्टर, जोनल और नेशनल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चुका है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार चंदौली में लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने वाला यह प्रमुख विद्यालय है।

Img

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में एसडीएम राजीव सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर मुगलसराय अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार मुगलसराय संदीप सिंह, शिवतपस्या पासवान, ऑब्जर्वर महिवर्धन सिंह राठौर और टेक्निकल ऑब्जर्वर डॉ. निशांत सिंह शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम की शुरुआत वेद मंत्रों और शंखनाद के साथ हुई। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर मशाल स्थापित की। इसके बाद खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना, हल्लाबोल डांस और पीटी डांस ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विधुभूषण सिंह और प्रेसिडेंट राणा प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता शुरू करने की अनुमति दी।

Img

पहले दिन अंडर-14 वर्ग में नोजगे पब्लिक स्कूल राजस्थान ने विरला पब्लिक स्कूल दोहा के खिलाफ 19-2 की बढ़त बनाई, जबकि कल्याणी पब्लिक स्कूल महाराष्ट्र ने वेलामल चेन्नई के खिलाफ 8-4 से बढ़त हासिल की। अंडर-17 में महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली को 8-6 से हराया और भारत नेशनल पब्लिक स्कूल दिल्ली ने शांति निकेतन इंडियन स्कूल कतर के खिलाफ 7-3 की बढ़त बनाई। अंडर-19 में लक्ष्य पब्लिक स्कूल धांसू ने असम के खिलाफ 12-7 और पौना स्कूल मद्रास ने वेलामल चेन्नई को 15-10 से मात दी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.