ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news interstate cattle smuggler arrested with three cattle calves

Chandauli News: तीन गोवंशीय बछड़ों के साथ अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार.

“शहाबगंज पुलिस ने बड़गांवा ईंट भट्ठे के पास चेकिंग के दौरान तीन गोवंशीय बछड़ों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पशुओं को पैदल बिहार ले जा रहा था। तीनों बछड़ों को सकुशल बरामद कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।”

chandauli

1:45 PM, Sep 22, 2026

Share:

Chandauli News: तीन गोवंशीय बछड़ों के साथ अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार.
logo

शहाबगंज पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया तहसील, चंदौली.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन गोवंशीय बछड़ों के साथ एक कथित अंतरराज्यीय पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पशुओं को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए वध के लिए बिहार ले जाने की फिराक में था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों बछड़ों को सकुशल बरामद कर लिया।

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बड़गांवा ईंट भट्ठे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तीन गोवंशीय बछड़ों को लेकर बिहार की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान अजमल अंसारी पुत्र स्व. खलील निवासी ग्राम चन्दा, थाना चांद, जिला कैमूर-भभुआ, बिहार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात के समय सुनसान रास्तों से छुट्टा गोवंशीय पशुओं को एकत्र करता था। इसके बाद अतायस्तगंज और बड़गांवा के रास्ते गांव व खेतों के रास्ते पशुओं को बिहार ले जाकर बेचता था। पुलिस का कहना है कि पशुओं की बिक्री से मिलने वाली रकम से आरोपी अपना खर्च चलाता था।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शहाबगंज और इलिया थानों में पहले से गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवपूजन सिंह और हेड कांस्टेबल इरशाद अंसारी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.