Chandauli News: 75 हजार का इनामी अंतर्राज्यीय गौ-तस्कर गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद.
"इलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चंदौली और सोनभद्र के विभिन्न थानों में गोवध निवारण, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
4:40 PM, Apr 8, 2026
Share:


इलिया पुलिस कि गिरफ्त में इनामी गोवंश तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, इलिया (चंदौली).
चंदौली। इलिया थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 75 हजार रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से चंदौली और सोनभद्र पुलिस के लिए वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, बनरसिया माइनर के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त भगवान यादव को गिरफ्तार किया गया। उस पर थाना नौगढ़ से 50 हजार और थाना रायपुर (सोनभद्र) से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोनभद्र क्षेत्र से गोवंश खरीदकर बिहार ले जाकर बेचता था और सुरक्षा के लिए अवैध असलहा साथ रखता था।
विज्ञापन
इलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चंदौली और सोनभद्र के विभिन्न थानों में गोवध निवारण, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
