Chandauli News: 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय गौ तस्कर अवैध हथियार संग गिरफ्तार.
"पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।"
chandauli
4:45 PM, Feb 10, 2026
Share:


बलुआ पुलिस की गिरफ्त में इनामी तस्कर बरामद असलहा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद में वांछित और इनामिया अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामिया शातिर अंतर्राज्यीय गो-तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सोमवार को टेढ़ी पुलिया के पास, ग्राम सराय क्षेत्र से वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गणेश उर्फ कंशी उर्फ मंगरू पुत्र लालजी राम, निवासी ग्राम करजरा, थाना धीना, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गो-तस्करी के दौरान लोगों को डराने-धमकाने और अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियार रखता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उक्त हथियार उसने बिहार में एक अज्ञात व्यक्ति से बिना किसी वैध कागजात के खरीदा था।
