Chandauli News:मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार.
"अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने खुलासा किया कि आरोपी मोबाइल टावरों से महंगे कार्ड और उपकरण चोरी कर बस के जरिए दिल्ली ले जाकर अपने साथियों को बेचते थे। एक कार्ड करीब 30 हजार रुपये में बेचा जाता था। सदलपुरा टावर से चोरी किए गए उपकरण भी वे दिल्ली में बेच चुके हैं।"
chandauli
6:32 PM, Apr 22, 2026
Share:


पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर व सीओ अरुण कुमार सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहे थे। पुलिस के अनुसार 29 मार्च 2026 को ग्राम सदलपुरा स्थित एक टावर से कीमती कार्ड चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान स्वाट/सर्विलांस टीम की मदद और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद 21 अप्रैल की रात करीब 11:46 बजे मुखबिर की सूचना पर अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना अंडरपास के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष कुमार (25 वर्ष) निवासी बहुआर, थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर और कमलेश पटेल (29 वर्ष) निवासी सरैया कमरहट्टा, थाना पड़री जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 3 नोकिया टावर उपकरण (अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये), 2 मोबाइल फोन (वीवो व सैमसंग) और 250 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने खुलासा किया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल टावरों से महंगे कार्ड और उपकरण चोरी कर बस के जरिए दिल्ली ले जाकर अपने साथियों को बेचते थे। एक कार्ड करीब 30 हजार रुपये में बेचा जाता था। सदलपुरा टावर से चोरी किए गए उपकरण भी वे दिल्ली में बेच चुके हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
