मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news investigation tightened on the irregularities in the medical college notice to the principal ultimatum for improvement in one month

Chandauli News: मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर जांच का शिकंजा, प्रिंसिपल को नोटिस, एक माह में सुधार का अल्टीमेटम.

“मरीजों के इलाज में लापरवाही और अव्यवस्थाओं के आरोपों के बाद बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू के आंदोलन के ऐलान के बाद डीएम ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। प्रारंभिक कमियों के बाद प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।”

chandauli

8:25 PM, Aug 10, 2026

Share:

Chandauli News: मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर जांच का शिकंजा, प्रिंसिपल को नोटिस, एक माह में सुधार का अल्टीमेटम.
logo

अपर जिलाधिकारी को 9 सूत्रीय मांग पत्र देते हैं पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू व अन्य

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवालों के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू के आंदोलन के ऐलान के बाद जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व, सीएमओ और एएसपी शामिल हैं।

Img

एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में सामने आई शिकायतों और अव्यवस्थाओं की समिति जांच करेगी और कमियों को दूर कराने के लिए रिपोर्ट देगी। एक मरीज के इलाज से जुड़े मामले में प्रारंभिक स्तर पर कमियां मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उन्हें आंतरिक जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में अस्पताल में बाहरी लोगों या बिचौलियों की सक्रियता की शिकायतों को भी शामिल किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजा गया है। एडीएम ने कहा कि जांच में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और अस्पताल की व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।

विज्ञापन

Img

वहीं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा कि उन्होंने एक मरीज को मेडिकल कॉलेज की कथित अव्यवस्थाओं के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका सफल ऑपरेशन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने एक माह में व्यवस्थाएं सुधारने का भरोसा दिया है। यदि सुधार नहीं हुआ तो एक माह बाद फिर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.