ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news iqbal of the police is ending in the district open firing in the ground dispute the old bullet was fired

Chandauli News: जिले में खत्म हो रहा है पुलिस का इकबाल, ज़मीनी विवाद में खुलेआम फायरिंग, वृद्ध को लगी गोली.

"जिला अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी में डॉक्टर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग शंभू नाथ सिंह को हाथ में गोली लगी है, जिनका उपचार कर उन्हें भर्ती कर लिया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, उनके पोते को मामूली चोट आई है"

chandauli

7:49 PM, Aug 26, 2025

Share:

Chandauli News: जिले में खत्म हो रहा है पुलिस का इकबाल, ज़मीनी विवाद में खुलेआम फायरिंग, वृद्ध को लगी गोली.
logo

फायरिंग के दौरान मौके पर गिरा खोखा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: फरीद अहमद, कमालपुर.

चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के कम्हरियां गांव में ज़मीनी विवाद में दबंगों द्वारा खुलेआम फायरिंग कर दी गई। घटना में 70 साल के वृद्ध को गोली लगी। इस दौरान दादा को बचाने के दौरान पोता भी घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग को भर्ती कर लिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग के दौरान गिरे पिस्टल के खोखे को बरामद कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।

Img

फायरिंग में घायल 70 वर्षीय शम्भू सिंह

जानकारी के अनुसार कम्हरियां गांव में जमीनी विवाद को लेकर दर्जन भर दबंग 70 वर्षीय शंभू नाथ सिंह के घर पहुंचे और वहां विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने वृद्ध के साथ मारपीट शुरू कर दी और खुलेआम फायरिंग कर दी। संयोग अच्छा था कि गोली शंभू नाथ सिंह के हाथ में लगी। हालांकि मारपीट के दौरान दादा को बचाने आए पोता यश सिंह भी घायल हो गया। गोली चलने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को पीएचसी कंदवा पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Img

फायरिंग में घायल 70 वर्षीय शम्भू सिंह को जिला अस्पताल ले जाते परिजन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को अंजाम देने के बाद दबंग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पिस्तौल का खोखा बरामद किया है। वहीं, जिला अस्पताल पहुंचे घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे भर्ती कर लिया गया है। घटना के संबंध में जिला अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी में डॉक्टर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग शंभू नाथ सिंह को हाथ में गोली लगी है, जिनका उपचार कर उन्हें भर्ती कर लिया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.