ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news irrigation system found in inspection of pump canals former sp mla attacked bjp government 04082025 qYtsht

Chandauli News: पम्प कैनालों के निरीक्षण में ध्वस्त मिली सिंचाई व्यवस्था, पूर्व सपा विधायक ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला.

Chandauli News: पम्प कैनालों के निरीक्षण में ध्वस्त मिली सिंचाई व्यवस्था, पूर्व सपा विधायक ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला.

12:00 AM, Jun 28, 2025

Share:

Chandauli News: पम्प कैनालों के निरीक्षण में ध्वस्त मिली सिंचाई व्यवस्था, पूर्व सपा विधायक ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: खुशहाल पठान।

चंदौली। धान की रोपाई का समय अब आ गया है। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो। इसे देखते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने क्षेत्र के पम्प कैनालों का शनिवार को जायजा लिया। उन्होंने धनाइतपुर, मुड्डा के साथ ही चिरईगांव स्थित पम्प कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान पूरी की पूरी सिंचाई व्यवस्था ही ध्वस्त हाल में मिली। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण कराने का भरोसा दिया।

पम्प कैनालों की दुर्दशा देख सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मर्माहत हो उठे। कहा कि पम्प कैनाल जर्जर हाल में पड़े हैं। कहीं मोटर जली है, तो कहीं पाइप फटी है, वहीं पम्प कैनाल की नाव ही क्षतिग्रस्त हाल में है। पम्प कैनालों तक जाने का समुचित रास्ता तक नहीं है। आरोप लगाया कि किसान हितों की बात करने वाली भाजपा सरकार 10 सालों में किसानों के लिए एक रोड तक नहीं बनवा पा रही है। ऐसे में पम्प कैनाल का सुचारू रूप से संचालन की बात सोचना भी बेमानी होगी। कहा कि किसानों को आगामी दिनों में धान की रोपाई के लिए पानी की जरूरत पड़ेगी। यदि इन पम्प कैनालों को दुरुस्त नहीं किया गया तो किसानों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने चिरईगांव में सिंचाई विभाग के जेई सुनील यादव के समक्ष समस्याएं रखी तो उन्होंने जल्द से जल्द मरम्मत कराकर पम्प कैनालों के संचालन का भरोसा दिया। सपा के राष्ट्रीय सचिव द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद पम्प कैनालों के पम्प कार्य में तेजी देखने को मिली। अंत में उन्होंने चेताया कि यदि सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हुई तो प्रशासन व सिंचाई विभाग के अफसरों को क्षेत्रीय किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर लल्लन बिंद, मुकेश साहनी, संतोष उपाध्याय, गुड्डू सिंह, महमूद अली, समीर अंसारी, हेमंत कन्नौजिया, अमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.