मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news jain family trapped amidst increasing tension due to war in gulf return postponed due to cancellation of flights

Chandauli News: खाड़ी में युद्ध से बढ़ते तनाव के बीच फंसा जैन परिवार, उड़ानें रद्द होने से टली वापसी.

"विदेश मंत्रालय समय-समय पर ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। फिलहाल जैन परिवार होटल में सुरक्षित है और अगली उपलब्ध उड़ान का इंतजार कर रहा है।"

chandauli

11:13 PM, Mar 2, 2026

Share:

Chandauli News: खाड़ी में युद्ध से बढ़ते तनाव के बीच फंसा जैन परिवार, उड़ानें रद्द होने से टली वापसी.
logo

दुबई में पैसे प्रतिष्ठित व्यापारी अजय जैन के परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। पश्चिम एशिया में ईरान-इजराइल के बीच बढ़े सैन्य तनाव का असर खाड़ी देशों की हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। इसी बीच डीडीयू नगर के एक व्यवसायी परिवार के पांच सदस्य दुबई में रुके हुए हैं। निर्धारित तिथि की फ्लाइट रद्द होने के बाद उनकी भारत वापसी फिलहाल टल गई है। परिवार के सदस्य तीन दिन पहले प्री-वेडिंग शूट के सिलसिले में दुबई पहुंचे थे। वापसी की उड़ान सोमवार को थी, लेकिन क्षेत्रीय तनाव के कारण एयर ट्रैफिक प्रभावित होने से फ्लाइट कैंसिल हो गई। फिलहाल सभी लोग बुर्ज खलीफा के पास स्थित गेवोरा होटल में ठहरे हुए हैं।

Img

परिजनों के मुताबिक, परिवार में अजय जैन की पत्नी, दो बेटे, बहू और एक अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। सभी की घर पर मौजूद परिजनों से लगातार वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हो रही है। हालांकि वहां स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन क्षेत्रीय हालात को लेकर स्वाभाविक चिंता बनी हुई है। परिवार ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि उड़ान सेवाएं सामान्य होने या वैकल्पिक व्यवस्था बनने पर सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराई जाए। स्थानीय स्तर पर भी परिजन अधिकारियों से संपर्क में हैं।

विज्ञापन

Img

विदेश मंत्रालय समय-समय पर ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। फिलहाल जैन परिवार होटल में सुरक्षित है और अगली उपलब्ध उड़ान का इंतजार कर रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.