ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news jalilpur outpost in charge accused of misbehaving with female complainants

Chandauli News: जलीलपुर चौकी प्रभारी पर महिला फरियादियों से दुर्व्यवहार का आरोप.

"इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही या दुर्व्यवहार सामने आता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

10:42 AM, Apr 6, 2026

Share:

Chandauli News: जलीलपुर चौकी प्रभारी पर महिला फरियादियों से दुर्व्यवहार का आरोप.
logo

जलीलपुर चौकी के बाहर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताती महिलाएं

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी पर जमीन विवाद के सिलसिले में पहुंचीं महिला फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे वे आहत हो गईं। महिलाओं ने फोन कर इस मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग जांच के निष्पक्ष परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

Img

बताया जा रहा है कि कटेसर गांव की सुमन देवी, सविता देवी और किशन यादव जमीन की पैमाइश से जुड़े मामले में जानकारी लेने जलीलपुर चौकी पहुंचे थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव पर आरोप है कि उन्होंने बातचीत के दौरान अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और बदसलूकी की। महिलाओं का यह भी आरोप है कि उनके साथ हाथापाई जैसी स्थिति उत्पन्न हुई।

विज्ञापन

Img

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने उच्च अधिकारियों को फोन कर मदद की गुहार लगाई। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह जलीलपुर चौकी पहुंचे और पीड़ितों से बातचीत कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही या दुर्व्यवहार सामने आता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.