ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news jan chaupal in dedhgaon kushaha mla listened to the problems of the villagers

Chandauli News: डेढ़गांवा-कुशहा में जन चौपाल, विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं.

“बरहनी विकासखंड के डेढ़गांवा-कुशहा में आयोजित जन चौपाल में विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।”

chandauli

8:02 PM, Sep 10, 2026

Share:

Chandauli News: डेढ़गांवा-कुशहा में जन चौपाल, विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं.
logo

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। विकासखंड बरहनी के ग्राम सभा डेढ़गांवा-कुशहा में गुरुवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

Img

विधायक ने बताया कि कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया। उन्होंने ग्राम सभा में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने इसके लिए आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। इसके बाद उन्होंने डेढ़गांवा में विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

Img

जन चौपाल में महेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अंजली वर्मा, नायब तहसीलदार राजेश सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव सुरेश कुमार बिंद, एडीओ समाज कल्याण मनोज कुमार त्रिपाठी, एडीओ ग्राम विकास डॉ. मनोज सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी सूर्य प्रकाश, चिकित्सा अधिकारी मृत्युंजय सिंह दीपू, इंद्रजीत बिंद, मंडल अध्यक्ष माया सिंह, धर्मेंद्र सिंह चंदेल, विजयी सिंह, प्रधान शेर सिंह सहित अन्य ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.