ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news jcb attacked illegal farming on forest land forest department destroyed wheat and mustard crop

Chandauli News: वन भूमि पर हुये अवैध खेती पर चला जेसीबी, वन विभाग नष्ट की गई गेहूं सरसों की फसल.

"नौगढ़ वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा खाई निर्माण के बाद संबंधित क्षेत्र की नियमित निगरानी की जाएगी। साथ ही इस भूमि को आगामी विभागीय प्लांटेशन योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे वन क्षेत्र का संरक्षण और विस्तार सुनिश्चित हो सके।"

chandauli

10:30 AM, Jan 14, 2026

Share:

Chandauli News: वन भूमि पर हुये अवैध खेती पर चला जेसीबी, वन विभाग नष्ट की गई गेहूं सरसों की फसल.
logo

वन भूमि पर अवैध खेती पर चला वन विभाग का बुलडोजर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लक्ष्मीकांत, नौगढ़ तहसील,(चंदौली).

चंदौली। नौगढ़ रेंज में आरक्षित वन भूमि पर अवैध खेती के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद वन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ संजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने देवरी कला गांव के पास नौगढ़ रेंज की दक्षिणी बीट में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बोई गई गेहूं और सरसों की फसल को पूरी तरह रौंदकर नष्ट करा दिया।
कार्रवाई के दौरान जेसीबी से खड़ी फसल को समाप्त करने के बाद उसी भूमि पर गड्ढा खुदाई, बोना-नाली एवं सुरक्षा खाई निर्माण का कार्य भी तत्काल शुरू कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम जानबूझकर उठाया गया है ताकि भूमि का स्वरूप पूरी तरह बदल जाए और भविष्य में दोबारा अवैध खेती या कब्जे की कोई संभावना न रहे।
नौगढ़ वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा खाई निर्माण के बाद संबंधित क्षेत्र की नियमित निगरानी की जाएगी। साथ ही इस भूमि को आगामी विभागीय प्लांटेशन योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे वन क्षेत्र का संरक्षण और विस्तार सुनिश्चित हो सके।गौरतलब है कि नौगढ़ थाना क्षेत्र में आरक्षित वन भूमि पर अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद जांच में यह तथ्य उजागर हुआ था कि वन सुरक्षा में तैनात चार वाचरों और उनके परिजनों द्वारा ही करीब 40 बीघा (लगभग 15 हेक्टेयर) वन भूमि पर गेहूं और सरसों की फसल बोई गई थी। इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
इस अभियान में वन दरोगा प्रशांत, वन दरोगा राजकुमार और वनरक्षक जेपी सिंह की भूमिका सराहनीय रही। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है।


विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.