ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news jcb reached jcb to acquire land for bharatmala project jcb drove the paddy crop standing in the field

Chandauli News: भारतमाला परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण करने जेसीबी लेकर पंहुचा प्रशासन, खेत में खड़ी धान की फसल चलाई जेसीबी.

"उप जिलाधिकारी चकिया ने बताया कि किसानों से बातचीत के बाद भारत माला परियोजना के तहत सड़क बनाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। कार्य सुचारू रूप से हो रहा है।"

chandauli

7:58 AM, Aug 21, 2025

Share:

Chandauli News: भारतमाला परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण करने जेसीबी लेकर पंहुचा प्रशासन, खेत में खड़ी धान की फसल चलाई जेसीबी.
logo

खेत में चलती जेसीबी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

 Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील. 

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित धरौली गांव के पास बुधवार को दिन में उस समय हंगामा की स्थिति खड़ा हो गई। जब भारतमाला परियोजना के अंतर्गत सड़क बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने जेसीबी लेकर प्रशासन के लोग पहुंचे। और धान की फसल की रोपाई किए गए खेत में जेसीबी चलाना शुरु कर दिया। तब तक मौके पर पहुंचकर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। और प्रशासन पर जबरदस्ती अपनी भूमि अधिग्रहण किए जाने का आरोप लगाते हुए काम को रुकवा दिया।

Img

प्रशासन से बात करते ग्रामीण

बतातेचलें कि किसान कृष्णावती देवी, दिलीप सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह का आरोप है कि उनके जमीन का अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया और बिना किसी सूचना के खेत में फसल को प्रशासन द्वारा जबरदस्ती रौंदकर अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों द्वारा काम को रोकने के बाद मौके पर चकिया के उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज, इलिया, शहाबगंज, चकरघट्टा और नौगढ़ थाना की पुलिस सहित एक प्लाटून पीएसी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

Img

खेत में चलती जेसीबी

इस बीच अधिकारियों ने किसानों से कहा कि वह जमीन अधिग्रहण के मामले में व्यवधान उत्पन्न न करें, उन्हें मुआवजा की धनराशि बाद में मिल जाएगी। लेकिन किसान मांनने को तैयार नहीं हो रहे थे। घंटों चले बातचीत तथा पंचायत के बाद किसान प्रशासन की बात मानने को तैयार हो गए, तब जाकर जेसीबी पोकलेन मशीन लगाकर धान की खड़ी फसल को रौंदते हुए उसका समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया। उप जिलाधिकारी चकिया ने बताया कि किसानों से बातचीत के बाद भारत माला परियोजना के तहत सड़क बनाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। कार्य सुचारू रूप से हो रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.