Chandauli News: मकान का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपए कीमत के जेवरात चोरी.
"मुगलसराय कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाई की जाएगी"
chandauli
7:19 PM, Oct 16, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में दिनदहाड़े चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपए मूल्य के जेवरात हाथ साफ कर दिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
सुभाष नगर निवासी पवन अपने परिवार के साथ बुधवार की सुबह 11 बजे वाराणसी किसी कार्य से गया हुआ था। दिनदहाड़े चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए अंदर घुस गए। इस बाबत पीड़ित ने बताया कि चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे 4 अदद सोने का कड़ा, 1 अदद सोने का हार, 1 अदद सोने का हार सेट, 1 अदद गोल्ड चेन, 2 अदद सोने का झाला, 2 पायल, 1 मेहंदी सेट व 25 हजार नकदी चुरा ले गए हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि गत मंगलवार को चंदन कुमार, रेल कर्मचारी, के घर से चोरों ने आलमारी को तोड़कर उसमें रखे लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। भवन स्वामी जब घर लौटकर आया, तब टूटा हुआ ताला और बिखरा सामान देखकर उसका होश उड़ गया। कोतवाली पुलिस इस मामले का अब तक खुलासा नहीं कर सकी, जिससे मुहल्लेवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



