Chandauli News: झमाझम बारिश ने विभागों की खोली पोल- जिम्मेदार पूरी तरह से साधे मौन
"झमाझम बारिश ने विभागों की पोल खोल दी है। जिम्मेदार पूरी तरह से मौन साधे बैठे हैं। जलनिकासी नहीं होने से स्थिति बद से बदतर हो गई है। चुनाव के समय वोट मांगने के लिए नेता सभी के घरों में जाकर अपनी सुविधाओं की दुहाई देते हैं। जितने के बाद उनका तो विकास होता है। लेकिन, वार्डों का विकास नदारद रहता है"
chandauli
10:48 AM, Oct 5, 2025
Share:


डीडीयू नगर पालिका क्षेत्र में भरा बारिश का पानी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। बारिश के पानी की समुचित निकासी न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालों से सड़क पर बह रहा है। रेलवे कॉलोनी में दस हजार से अधिक लोगों का परिवार रहता है। आए दिन हो रही घटनाओं से कॉलोनी की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान हैं।
खाली पड़ी जमीनों पर लोग कूड़ा फेंक रहे हैं। वहीं नगर पालिका की खुली नालियां यह बता रही हैं कि वार्ड के लोगों के लिए पालिका परिषद के अधिकारी और चेयरमैन कितने चिंतित हैं।
विज्ञापन
रेलवे कालोनी में सीवरेज की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। खुली नालियों से घरों से निकलने वाले मलजल बह रहे हैं। झमाझम बारिश ने विभागों की पोल खोल दी है। जिम्मेदार पूरी तरह से मौन साधे बैठे हैं। जलनिकासी नहीं होने से स्थिति बद से बदतर हो गई है।
चुनाव के समय वोट मांगने के लिए नेता सभी के घरों में जाकर अपनी सुविधाओं की दुहाई देते हैं। जितने के बाद उनका तो विकास होता है। लेकिन, वार्डों का विकास नदारद रहता है, जिससे इसका आक्रोश लोगों में है।



