मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news jigna pipa bridge dedicated to the public increased connectivity between chandauli ghazipur

Chandauli News: जिगना पीपा पुल जनता को समर्पित, चंदौली-गाजीपुर के बीच बढ़ी कनेक्टिविटी.

"सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह पुल केवल दो जिलों को जोड़ने वाला मार्ग नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का माध्यम भी है। इसके निर्माण से चंदौली और गाजीपुर के बीच आवागमन सुगम होगा तथा किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।"

chandauli

6:25 PM, Jun 4, 2026

Share:

Chandauli News: जिगना पीपा पुल जनता को समर्पित, चंदौली-गाजीपुर के बीच बढ़ी कनेक्टिविटी.
logo

फीता काटकर पीपा पुल का शुभारंभ करते सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर ब्यूरो.

चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के जिगना घाट से गाजीपुर जनपद के करंडा ब्लॉक स्थित नागा बाबा धार्मिक स्थल (बड़सरा) तक बने नए पीपा पुल का बुधवार को लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर दिया गया। लगभग 2.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस पुल का उद्घाटन विधायक सुशील सिंह ने किया।

Img

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी। इसके निर्माण से चंदौली और गाजीपुर के बीच आवागमन सुगम होगा तथा किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पुल केवल दो जिलों को जोड़ने वाला मार्ग नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का माध्यम भी है। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है और जिगना पीपा पुल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, रमेश यादव बबलू, सुरेश मौर्य, राणा सिंह, रमेश द्विवेदी, चंद्रभान मौर्य, कमलाकांत मिश्र सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.