मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news joint action of kandava sayyadaraja police smuggler arrested with 13 cows

Chandauli News: कंदवा-सैयदराजा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 13 गोवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार.

“कंदवा और सैयदराजा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो पिकअप से 13 गोवंश बरामद किए। पुलिस पर वाहन चढ़ाकर भागने की कोशिश करने वाले तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।”

chandauli

11:40 PM, Jul 25, 2026

Share:

Chandauli News: कंदवा-सैयदराजा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 13 गोवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार.
logo

बरामद गोवंश, बोलेरो पिकअप और गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली. 

चंदौली। कंदवा और सैयदराजा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तलाशपुर मोड़ के पास बोलेरो पिकअप से 13 गोवंश (6 गाय और 7 सांड) बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप और एक चापड़ भी कब्जे में लिया गया।

कंदवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल और सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि जमानियां (गाजीपुर) की ओर से एक बोलेरो पिकअप में गोवंशों को क्रूरतापूर्वक लादकर बिहार के नुआंव में वध के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर तलाशपुर मोड़ के समीप बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन चढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क किनारे मिट्टी और बालू के ढेर में फंस गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपनी पहचान अरविंद कुमार निवासी सहेड़ी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ गोवंशों को एकत्र कर बिहार में वध के लिए पहुंचाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। वहीं फरार अन्य तस्करों की तलाश जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.