मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news joint team of forest department and police caught tractor trolley laden with stones

Chandauli News: वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी पत्थर लदी ट्रैक्टर ट्राली.

"अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन या परिवहन में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

6:16 PM, Apr 14, 2026

Share:

Chandauli News: वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी पत्थर लदी ट्रैक्टर ट्राली.
logo

पकड़े गए ट्रैक्टर के साथ मौजूद वन विभाग और चकिया थाने की पुलिस टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया (चंदौली).

चंदौली। चंद्रप्रभा रेंज में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। यह कार्रवाई चंद्रप्रभा रेंज के शिकारगंज अनुभाग अंतर्गत दुलहियादाई पहाड़ी के पास चकिया–हाजीपुर मार्ग पर गश्त के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय वनाधिकारी अखिलेश दुबे के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी चकिया अर्जुन सिंह, डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, वन दरोगा रिशु चौबे, सुनील सिंह समेत चकिया पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम गश्त पर थी।गश्त के दौरान टीम को एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्राली दिखाई दी, जिसे रोककर जांच की गई। जांच में पाया गया कि वाहन में अवैध रूप से पत्थर लादकर परिवहन किया जा रहा था। इस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वन अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन या परिवहन में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.