Chandauli News: एसटीएफ और चंदौली पुलिस की संयुक्त टीम ने ₹50 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा.
"पुलिस के मुताबिक 31 जनवरी 2024 को कोतवाली चंदौली पुलिस ने बड़े साहब के ढाबे और नवीन मंडी के पास सर्विस लेन पर घेराबंदी कर एक डीसीएम वाहन से 22 जीवित गोवंश और तीन मृत गोवंश बरामद किए थे। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने पूछताछ में एक संगठित तस्करी गिरोह का खुलासा किया था।"
chandauli
9:35 PM, May 20, 2026
Share:


सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में 50000 इनामी गोवंश तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। एसटीएफ फील्ड यूनिट गौतम बुद्ध नगर और चंदौली कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50 हजार के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गोवंश तस्करी के संगठित गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजदेव शर्मा पुत्र रामसमुझ शर्मा निवासी पद्मनातपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चंदौली में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक 31 जनवरी 2024 को कोतवाली चंदौली पुलिस ने बड़े साहब के ढाबे और नवीन मंडी के पास सर्विस लेन पर घेराबंदी कर एक डीसीएम वाहन से 22 जीवित गोवंश और तीन मृत गोवंश बरामद किए थे। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने पूछताछ में एक संगठित तस्करी गिरोह का खुलासा किया था।
विज्ञापन
जांच के दौरान राजदेव शर्मा का नाम सामने आया था, जो वाहन स्वामी बताया गया। मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। बाद में वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने आरोपी पर घोषित इनाम राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और चंदौली पुलिस की संयुक्त टीम ने अहमदगंज फ्लाईओवर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसटीएफ नोएडा यूनिट के उप निरीक्षक अक्षय त्यागी और उनकी टीम के अलावा कोतवाली चंदौली के उप निरीक्षक तरुण कुमार कश्यप, कांस्टेबल प्रीयेश कुमार यादव और हेड कांस्टेबल रामदयाल यादव शामिल रहे।
