Chandauli News: जेएस पब्लिक स्कूल ने ईस्ट ज़ोन हैंडबॉल प्रतियोगिता जीतकर जीता गोल्ड मेडल.
“चंदौली के खिलाड़ियों ने ईस्ट ज़ोन में ऐसा दम दिखाया कि उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की टीमें भी उन्हें नहीं रोक सकीं। लगातार जीत के बाद जेएस पब्लिक स्कूल ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।”
chandauli
1:30 PM, Jul 28, 2026
Share:


मिठाई खिलाकर विजेता टीम के खिलाड़ियों का स्वागत करते जीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रजनीश सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित जेएस पब्लिक स्कूल की अंडर-17 हैंडबॉल टीम ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता 24 से 27 जुलाई तक सुल्तानपुर के ब्रूस कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के 12 विद्यालयों ने भाग लिया।
जेएस पब्लिक स्कूल की टीम ने लीग मुकाबलों में मिलियन पब्लिक स्कूल, आरएमएस पब्लिक स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल को क्रमशः 7-0, 6-0 और 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद संस्कार पब्लिक स्कूल को 10-5 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में झारखंड के आरकेयूवीएम देवघर विद्यालय को 10-8 से हराकर टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया। टीम की इस सफलता से विद्यालय के साथ पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया, मिठाई खिलाई और अक्टूबर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।
