Chandauli News: कलयुगी मां की करतूत, जिला अस्पताल के शौचालय में नवजात को छोड़कर हुई फरार, चिकित्सकों ने बचाई जान.
"फिलहाल नवजात सुरक्षित है और उसे डॉक्टरों की टीम की विशेष निगरानी में रखा गया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नवजात को छोड़कर फरार हुई मां की तलाश शुरू कर दी है। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा अभी स्वस्थ है और चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है"
chandauli
10:04 AM, Sep 25, 2025
Share:


जिला अस्पताल में भर्ती नवजात
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिला अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी मां अपने नवजात शिशु को अस्पताल के टॉयलेट में छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का प्रसव टॉयलेट में ही हुआ था और नवजात को वही टॉयलेट के पानी में छोड़कर वह फरार हो गई। नवजात के रोने की आवाज सुनकर अस्पताल स्टाफ तत्क्षणा मौके पर पहुंचा और नवजात शिशु को टॉयलेट से बाहर निकालकर चिकित्सकों को सूचना दी।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया और उसकी जान बचाई। फिलहाल नवजात सुरक्षित है और उसे डॉक्टरों की टीम की विशेष निगरानी में रखा गया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नवजात को छोड़कर फरार हुई मां की तलाश शुरू कर दी है। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा अभी स्वस्थ है और चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।
