मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news kanchan gupta became assistant commissioner honor increased from all india rank 9

Chandauli News: कंचन गुप्ता बनीं असिस्टेंट कमिश्नर, ऑल इंडिया रैंक 9 से बढ़ाया मान.

"साधारण परिवार से आने के बावजूद कंचन ने अपने दृढ़ संकल्प और परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।"

chandauli

9:51 AM, Apr 1, 2026

Share:

Chandauli News: कंचन गुप्ता बनीं असिस्टेंट कमिश्नर, ऑल इंडिया रैंक 9 से बढ़ाया मान.
logo

सफलता पर मिठाई खिलाकर कंचन गुप्ता को बधाई देते उनके परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी चंधासी निवासी कुमारी कंचन गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

Img

कंचन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से वर्ष 2019 में पूरी की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से वर्ष 2022 में इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी, जिसका परिणाम अब सफलता के रूप में सामने आया है।

विज्ञापन

Img

उनके पिता नरेश कुमार चकिया क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि माता वंदना देवी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद कंचन ने अपने दृढ़ संकल्प और परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.