मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news kandwa police arrested two wanted accused of cattle smuggling and one accused with a stolen bike

Chandauli News: कंदवा पुलिस ने गोवंश तस्करी के दो वांछित आरोपियों को और चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को दबोचा.

“चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोवंश से संबंधित मुकदमे में दो वांछित आरोपियों को पकड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।”

chandauli

8:31 PM, Aug 21, 2026

Share:

Chandauli News: कंदवा पुलिस ने गोवंश तस्करी के दो वांछित आरोपियों को और चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को दबोचा.
logo

कंदवा पुलिस के गिरफ्त में तीनों आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कंदवा पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोवंश से संबंधित मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं 24 घंटे के भीतर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अन्य आरोपी को भी दबोच लिया।

गोवंश से संबंधित मामले में कंदवा और सैयदराजा थाने की संयुक्त टीम ने जावेद अहमद निवासी उसियां, गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे वांछित आरोपी अतहर कुरैशी निवासी डुमरी, कैमूर बिहार को मुखबिर की सूचना पर ककरैत नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गोवंशों को विभिन्न स्थानों से एकत्र कर बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भेजने की जानकारी सामने आई है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई में कंदवा पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान करौती गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की। उसके कब्जे से चोरी की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुरेश राम निवासी ओयरचक के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक बाइक 19 अगस्त को ओयरचक निवासी सुनील कुमार के घर से चोरी हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.