Chandauli News : कैथी की बेटी डॉ. निधि तिवारी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, गांव में खुशी की लहर.
"चहनियां ब्लॉक के कैथी गांव की बेटी डॉ. निधि तिवारी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। बिहार उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से चयन के बाद गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।"
chandauli
8:02 PM, Aug 18, 2026
Share:


डॉ. निधि तिवारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चहनियां ब्लॉक क्षेत्र के कैथी गांव की होनहार बेटी डॉ. निधि तिवारी ने जिले का नाम रोशन किया है। बिहार उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा उनका चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। चयन के बाद पदभार ग्रहण कर गांव लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
. निधि तिवारी के पिता वीरेंद्र प्रताप तिवारी बाल्मीकि इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। डॉ. निधि बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी और मेहनती रही हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव से हासिल करने के बाद इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बलुआ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की और वहीं से पीएचडी की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
डॉ. निधि की सफलता की खबर मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों के साथ ही दूर-दराज में रहने वाले शुभचिंतकों ने फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता पर वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र तिवारी, भानु तिवारी, ज्ञानधर तिवारी समेत गांव के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
