मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news khushboo kinnar arrested in bomb blast case accused of demanding extortion

Chandauli News: बम विस्फोट मामले में खुशबू किन्नर गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप.

"पुलिस ने खुशबू किन्नर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं उसके कुछ सहयोगियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें निगरानी कर रही हैं।"

chandauli

6:13 PM, Mar 13, 2026

Share:

Chandauli News: बम विस्फोट मामले में खुशबू किन्नर गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप.
logo

खुशबू किन्नर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में हुए बम विस्फोट प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुशबू किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे शुक्रवार को सकलडीहा चंदौली ओवरब्रिज के पास से पकड़ लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर मोहरगंज निवासी खुशबू किन्नर पर विस्फोट की घटना के बाद आरोपित बनाए गए लोगों से रंगदारी मांगने और सड़क जाम कर हंगामा करने का आरोप है। इसी आधार पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।


गौरतलब है कि 21 दिसंबर की रात मोहरगंज स्थित खुशबू किन्नर के आवास पर बम विस्फोट हुआ था। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी होने पर 24 दिसंबर को दर्जनों किन्नरों ने चौराहा जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया गया था।पुलिस ने मामले में सराय गांव के दो युवकों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बाद में दोनों युवकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। 

इस बीच आरोपियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामले की जांच कराई गई। जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि विस्फोट की घटना के बाद खुशबू किन्नर और उसके कुछ सहयोगियों द्वारा आरोपित बनाए गए लोगों से लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

विज्ञापन




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.