ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news kids corner school running without recognition parents uproar children s future in danger

Chandauli News: बिना मान्यता चल रहा किड्स कॉर्नर स्कूल, अभिभावकों का हंगामा, बच्चों के भविष्य पर संकट.

"यह मामला निजी स्कूलों की मान्यता, छात्र डेटा प्रबंधन और सरकारी व्यवस्था के बीच समन्वय की कमी को उजागर करता है, जिसका सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है।"

chandauli

6:29 PM, Apr 6, 2026

Share:

Chandauli News: बिना मान्यता चल रहा किड्स कॉर्नर स्कूल, अभिभावकों का हंगामा, बच्चों के भविष्य पर संकट.
logo

विद्यालय में हंगामा करते अभिभावक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। डीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के यूरोपियन कॉलोनी स्थित किड्स कॉर्नर स्कूल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। स्कूल की मान्यता न होने की जानकारी सामने आने के बाद अभिभावकों ने स्कूल परिसर के बाहर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि इस लापरवाही से बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। स्कूल के बाहर “मान्यता प्राप्त नहीं है” लिखे जाने के बाद अभिभावकों ने अपने बच्चों का अन्य स्कूलों, खासकर रेलवे स्कूल में दाखिला कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी उन्हें कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

अभिभावक प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि जब वह अपने रिश्तेदार के बच्चे का दाखिला कराने रेलवे स्कूल पहुंचीं तो वहां के प्रिंसिपल ने फॉर्म लेने से इनकार कर दिया और परमानेंट एजुकेशन नंबर (PEN) व अन्य आईडी मांगी, जो किड्स कॉर्नर स्कूल द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई थी।इसी तरह अभिभावक नरगिस सुल्ताना ने बताया कि उनकी बेटी की पढ़ाई इसी स्कूल से हुई है, लेकिन आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में दूसरे स्कूल में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि पेन नंबर और अपार आईडी के बिना बच्चों की शैक्षिक पहचान अधूरी रह जाती है, जिससे आगे की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होती है। अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है। वहीं रेलवे स्कूल प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि बच्चों के प्रवेश को लेकर उचित समाधान निकाला जाएगा। हालांकि, इस पूरे मामले में किड्स कॉर्नर स्कूल प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आ सका है, क्योंकि प्रधानाचार्य मीडिया से बातचीत से बचती नजर आईं। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.