Chandauli News: पंखे में करेंट की चपेट में आकर किशोर की मौत.
"17 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल सोमवार की रात लगभग 9:00 बजे घर में सोने के लिए टेबल पंखा लगा रहा था। इस दौरान अचानक पंखे में करंट उतर गया। करंट ने किशोर को अपने आगोश में ले लिया"
chandauli
1:51 PM, Sep 2, 2025
Share:


मृतक ओमप्रकाश की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के अटौली गांव में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, अटौली गांव निवासी 17 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल सोमवार की रात लगभग 9:00 बजे घर में सोने के लिए टेबल पंखा लगा रहा था। इस दौरान अचानक पंखे में करंट उतर गया।
विज्ञापन
करंट ने किशोर को अपने आगोश में ले लिया। आनन-फानन में परिजनों ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने निरीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना की सूचना धानापुर थाना पुलिस को दे दी गई है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।



