Chandauli News: किशोर को दुकान से मंदिर के पास बुलाकर युवकों ने मारा चाकू, हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर.
"राज के मोबाइल पर कुछ युवकों ने फोन करके उसे पास के शनि मंदिर पर बुलाया। इस दौरान राज पटेल का युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया। एक युवक चाकू राज के पेट में मारकर भाग गया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। राज को खून से लथपथ देखकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया"
chandauli
6:41 PM, Sep 26, 2025
Share:


चाकूबाजी में घायल किशोर को अस्पताल ले जाते परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चांदीतारा गांव स्थित किराने की दुकान पर बैठे एक किशोर को शुक्रवार की दोपहर कुछ युवकों ने फोन करके शनि मंदिर पर बुला लिया। किशोर के पहुंचते ही वहां मौजूद युवकों ने उससे धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक ने किशोर के पेट में चाकू मारकर भाग गया। चाकू लगते ही किशोर लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। आसपास के लोगों ने उसे पास के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने सीओ
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चांदीतारा गांव निवासी सेठराम पटेल की बाजार में किराने की दुकान है। सेठराम की पुत्री की रिंग सेरेमनी होने वाली है। ऐसे में शुक्रवार को उन्होंने अपने 17 वर्षीय पुत्र राज पटेल को दुकान पर बैठाकर पत्नी और पुत्री के साथ बनारस सामान खरीदने गए थे। दोपहर लगभग एक बजे राज के मोबाइल पर कुछ युवकों ने फोन करके उसे पास के शनि मंदिर पर बुलाया।
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने सीओ
विज्ञापन
इस दौरान राज पटेल का युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने चाकू निकालकर राज के पेट में मारकर भाग गया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। राज को खून से लथपथ देखकर लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने सीओ
लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राज कक्षा 11 का छात्र है। घटना के पीछे लोग छात्रों के बीच का पुराना विवाद बता रहे हैं। इस संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि किशोर को चाकू मारने का मामला सामने आया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



