मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news kotedars got a big gift in the presence of former district panchayat president kiran singh

Chandauli News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह की मौजूदगी में कोटेदारों को मिली बड़ी सौगात.

“राशन कोटेदारों के लिए नागपंचमी का दिन खुशियों भरा रहा। सरकार ने लाभांश बढ़ाकर उन्हें बड़ी राहत दी। सैयदराजा में बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देखा गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की पत्नी किरण सिंह की मौजूदगी में कोटेदारों ने फैसले पर जताई खुशी।”

chandauli

8:43 PM, Aug 17, 2026

Share:

Chandauli News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह की मौजूदगी में कोटेदारों को मिली बड़ी सौगात.
logo

सैयदराजा में आयोजित कार्यक्रम में कोटेदारों को संबोधित करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। नागपंचमी के अवसर पर सैयदराजा नगर स्थित रॉयल पैलेस में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी श्रीमती किरण सिंह मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा की। लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति क्विंटल किए जाने की घोषणा पर कार्यक्रम में मौजूद कोटेदारों ने खुशी जताई और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Img

कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी वासुदेव तिवारी, मनीष विक्रम, सप्लाई इंस्पेक्टर विवेक कुमार, संजय राय, श्याम सुंदर वर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल, बरहनी ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, सभासद संतोष जायसवाल, सुशील शर्मा समेत बड़ी संख्या में कोटेदारों ने वर्चुअल कार्यक्रम देखा। अधिकारियों ने कहा कि लाभांश बढ़ने से कोटेदारों को उनके कार्य का बेहतर प्रतिफल मिलेगा और राशन वितरण व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Img

इस दौरान ई-पॉश आधारित ‘उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली’ के शुभारंभ की जानकारी भी दी गई। नई व्यवस्था से राशन वितरण में पारदर्शिता, जवाबदेही और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। सैयदराजा में मौजूद कोटेदारों ने लाभांश वृद्धि को नागपंचमी के अवसर पर मिली बड़ी सौगात बताते हुए खुशी जताई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.