ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news kotedars kept waiting for blo at the booth employees arrived after calling

Chandauli News: बूथ पर बीएलओ का इंतजार करते रहे कोटेदार, फोन करने पर पहुंचे कर्मचारी.

“चंदौली के सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान नागेपुर बूथ पर बीएलओ की अनुपस्थिति का मामला सामने आया। 23 मतदाताओं के आवेदन लेकर पहुंचे कोटेदार को बीएलओ का इंतजार करना पड़ा। फोन करने पर बीएलओ पहुंचे और आवेदन जमा कराया।”

chandauli

10:34 AM, Nov 23, 2026

Share:

Chandauli News: बूथ पर बीएलओ का इंतजार करते रहे कोटेदार, फोन करने पर पहुंचे कर्मचारी.
logo

सकलडीहा इंटर कॉलेज के नागेपुर बूथ पर बीएलओ का इंतजार करते कोटेदार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। एसआईआर के बाद मतदाता सूची से कटे नामों को दोबारा जोड़ने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चार दिवसीय विशेष अभियान में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजरों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

रविवार को सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के नागेपुर बूथ पर व्यवस्था की लापरवाही सामने आई। यहां दोपहर करीब सवा तीन बजे 23 मतदाताओं के आवेदन लेकर पहुंचे कोटेदार को बीएलओ और सुपरवाइजर नहीं मिले। काफी देर इंतजार के बाद फोन करने पर बीएलओ पहुंचे और आवेदन जमा कराया। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में अभियान के लिए कुल 391 बीएलओ, 36 सुपरवाइजर और पांच एआरओ की तैनाती की गई है। विशेष अभियान के तहत कोटेदारों को भी छूटे हुए मतदाताओं के आवेदन एकत्र कर बूथों पर जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि सभी बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ और सुपरवाइजरों की मौजूदगी अनिवार्य है। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन अभियान के तहत 1300 से अधिक आवेदन जमा कराए गए।Photo Detail : सकलडीहा इंटर कॉलेज के नागेपुर बूथ पर बीएलओ का इंतजार करते कोटेदार।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.