ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news shopkeeper attacked with shovel for demanding money for outstanding gutka accused of snatching rs 30 thousand

Chandauli News: बकाया गुटका का पैसा मांगने पर दुकानदार पर फावड़े से हमला, 30 हजार रुपये छीनने का आरोप.

“चंदौली के मनराजपुर गांव में बकाया पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर फावड़े से सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।”

chandauli

10:11 AM, Nov 23, 2026

Share:

Chandauli News: बकाया गुटका का पैसा मांगने पर दुकानदार पर फावड़े से हमला, 30 हजार रुपये छीनने का आरोप.
logo

थाना सैयदराजा, चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में शनिवार को पान-गुटका का बकाया पैसा मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने दुकानदार की पिटाई करने के बाद फावड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मनराजपुर निवासी हरिदास यादव की जमानियां रोड पर पान-गुटका की दुकान है। शनिवार सुबह उनका बेटा नीतिश दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव का विशाल यादव दुकान पर गुटका लेने पहुंचा। नीतिश ने उससे पहले का बकाया पैसा देने को कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। इसके बाद नीतिश ने घर पहुंचकर पिता हरिदास को घटना की जानकारी दी। हरिदास साइकिल से दुकान का सामान लेने सैयदराजा बाजार जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में विशाल और उसके पिता कन्हैया यादव ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से पिटाई करने लगे। इसी दौरान फावड़े से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

हरिदास ने आरोप लगाया है कि वह दुकान का सामान खरीदने के लिए 30 हजार रुपये लेकर जा रहे थे, जिसे हमलावरों ने छीन लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.