ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news kotwal s warning will go to jail for misbehaving with women at the festival

Chandauli News: कोतवाल की चेतावनी, त्योहार में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने पर जाएंगे जेल.

"पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने चौकी और थाने के दरोगा को हर छोटी-बड़ी समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही चौकी या थाने पर आने वाले पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा। क्षेत्र के हर छोटे-बड़े अपराधियों की जानकारी के साथ उनके सहयोगियों पर पैनी नजर रखने को कहा"

chandauli

8:04 PM, Sep 16, 2025

Share:

Chandauli News: कोतवाल की चेतावनी, त्योहार में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने पर जाएंगे जेल.
logo

सकलडीहा कोतवाली में पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कोतवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर मंगलवार को कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने थाने और चौकी के दरोगा और पुलिस कर्मियों के साथ त्योहार को लेकर बैठक की। इस दौरान बीट के सिपाहियों से लेकर थाने के दरोगाओं को त्योहारों पर लगातार चक्रमण करने का निर्देश दिया। किसी भी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई का निर्देश दिया। चेताया कि बीट के सिपाही हर छोटी-बड़ी घटनाओं से उच्चाधिकारी को जरूर अवगत कराएं।

Img

आगामी दिनों विश्वकर्मा पूजा से लेकर नवरात्र, दशहरा, दिवाली, देव दिवाली सहित अन्य त्योहार हैं। पूजा पंडाल से लेकर मूर्ति स्थापना और विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने चौकी और थाने के दरोगा को हर छोटी-बड़ी समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही चौकी या थाने पर आने वाले पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा। क्षेत्र के हर छोटे-बड़े अपराधियों की जानकारी के साथ उनके सहयोगियों पर पैनी नजर रखने को कहा।

विज्ञापन

Img

सीसी कैमरे के माध्यम से निगरानी और भीड़-भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को बताया। क्षेत्र में पूजा पंडालों की स्थिति और मूर्तियों की स्थापना को लेकर पूर्ण जानकारी रखने को कहा। त्योहार में किसी महिला या युवती के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को जेल भेजने का निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी विजय राज, मनोज सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा, राणा यादव, शिवकुमार, विजय चौहान, दिनेश राम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.