Chandauli News : बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार.
“चंदौली सदर तहसील क्षेत्र के फगुनीपुर गांव में लगातार बारिश के बीच एक जर्जर कच्चा मकान अचानक गिर गया। घटना के समय परिवार के लोग बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर का सामान मलबे में दब गया।”
chandauli
8:44 PM, Sep 2, 2026
Share:


जमीदोज मकान को दिखाती महिला
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अजीत जायसवाल, बबूरी, चंदौली.
चंदौली। रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश ने कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की मुश्किल बढ़ा दी है। सदर तहसील क्षेत्र के फगुनीपुर गांव में बुधवार को बारिश के बीच एक जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। संयोग से घटना के समय परिवार के लोग मकान से बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी रमेश परिवार के साथ इसी कच्चे मकान में रहते थे। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत काफी कमजोर हो गई थीं। बुधवार को अचानक मकान धराशायी हो गया। मकान गिरने से घर में रखा बेड, बिस्तर, राशन, आलमारी और अन्य जरूरी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने के साथ ही रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण गांव में कई कच्चे मकान जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं और इनके गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के नुकसान का जायजा लेकर उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। साथ ही गांव में जर्जर कच्चे मकानों का सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई है।



