ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news laborer dies after falling from seventh floor in police line protest demanding rs 25 lakh compensation and job

Chandauli News : पुलिस लाइन में सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, 25 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग पर धरना

“चंदौली में निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सात मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर अशोक राजभर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव पुलिस लाइन के गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव भी धरने पर बैठे और परिवार के लिए 25 लाख रुपये मुआवजे तथा एक सदस्य को नौकरी देने की मांग उठाई।”

chandauli

9:16 PM, Oct 23, 2026

Share:

Chandauli News : पुलिस लाइन में सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, 25 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग पर धरना
logo

मृतक अशोक राजभर की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव के समीप निर्माणाधीन पुलिस लाइन में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सात मंजिला भवन में लिफ्ट के जरिए बालू ले जाने के दौरान 34 वर्षीय मजदूर अशोक राजभर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां ट्रामा सेंटर में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शाम को शव गांव पहुंचने के बाद परिजन और ग्रामीण पुलिस लाइन के गेट के पास शव रखकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों की कमी का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की।

Img

भोजापुर निवासी रामजीत राजभर के बेटे अशोक राजभर पुलिस लाइन के निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले पांच-छह दिनों से वहां काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे लिफ्ट से बालू उतारने के दौरान वह सात मंजिला भवन से नीचे गिर गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कंपनी की ओर से उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई। ग्रामीणों ने भी कार्यदायी संस्था पर सेफ्टी बेल्ट सहित आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया।

हादसे की जानकारी मिलने पर सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि मजदूर की मौत के लिए संबंधित कंपनी और विभाग की लापरवाही जिम्मेदार है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को कंपनी की ओर से कम से कम 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक परिवार की मांगों पर सुनवाई नहीं होती, वह उनके साथ खड़े रहेंगे।

Img

मृतक के पिता रामजीत राजभर ने भी परिवार के लिए 25 लाख रुपये मुआवजे और एक नौकरी की मांग की। अशोक अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी, बेटियां अंकिता, अप्रिता और अंतिमा तथा चार वर्षीय बेटे आरुष को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि इससे पहले 24 सितंबर को भी पुलिस लाइन निर्माण कार्य के दौरान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के 25 वर्षीय मजदूर बापी मोमिन की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम आकांक्षा सिंह और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने परिजनों तथा ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि घटना की जांच कर उचित सहयोग किया जाएगा। वहीं, धरने पर बैठे विधायक और परिजन मुआवजे तथा नौकरी की मांग पर अड़े रहे।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.