ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news surprise inspection of asp mavis talk in obra and chopan police stations investigation of mission shakti kendra

Sonbhadra News: एएसपी मेविस टॉक का ओबरा और चोपन थाने में औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र की जांच.

एएसपी मुख्यालय मेविस टॉक ने ओबरा और चोपन थाने का औचक निरीक्षण कर मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और पीड़िताओं को समयबद्ध न्याय दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार करने और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

sonbhadra

6:39 PM, Oct 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: एएसपी मेविस टॉक का ओबरा और चोपन थाने में औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र की जांच.
logo

एएसपी मेविस टॉक ने ओबरा और चोपन थानों का औचक निरीक्षण कर मिशन शक्ति केंद्र, अभिलेखों और पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक ने ओबरा और चोपन थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव और मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा पीड़िताओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। एएसपी मेविस टॉक ने थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनशिकायतों के निस्तारण में जिम्मेदारी और तत्परता बरतने को कहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.