ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news laborer dies due to cold and cold wave chaos among family members

Chandauli News: ठंड और शीतलहर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम.

"अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक ठंड लगना ही मौत का संभावित कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जानकारी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।"

chandauli

8:00 PM, Jan 6, 2026

Share:

Chandauli News: ठंड और शीतलहर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम.
logo

रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली)  

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव स्थित रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार दोपहर एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अत्यधिक ठंड और शीतलहर की चपेट में आने से मजदूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बबलू पटेल के रूप में हुई है। 
परिजनों के अनुसार, बबलू पटेल मंगलवार को अपने ससुराल में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह रेलवे ट्रैक के किनारे अचेत अवस्था में पड़े मिले।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस कर्मियों ने बबलू पटेल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक ठंड लगना ही मौत का संभावित कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जानकारी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.