मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news laborer dies due to collision with unknown vehicle chaos in the family

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

“जिला अस्पताल से दवा लेकर साइकिल से लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था।”

chandauli

8:48 PM, Aug 7, 2026

Share:

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

मृतक चन्द्रशेखर राजभर की फाइल फोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय चन्द्रशेखर राजभर की शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह जिला अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Img

परिजनों के अनुसार चन्द्रशेखर की तबीयत खराब थी। सुबह वह साइकिल से सकलडीहा के सधन तिराहा पहुंचे और वहां से टेंपो से जिला अस्पताल जाकर दवा ली। वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चन्द्रशेखर को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Img

चन्द्रशेखर मजदूरी कर पत्नी हसीना और तीन बच्चों का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची सकलडीहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। तहसील के वरिष्ठ सरकारी अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.