मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news laborer gets electrocuted during building construction dies during treatment

Chandauli News: भवन निर्माण के दौरान करंट से झुलसा मजदूर, इलाज के दौरान मौत.

"मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

9:41 PM, Feb 27, 2026

Share:

Chandauli News: भवन निर्माण के दौरान करंट से झुलसा मजदूर, इलाज के दौरान मौत.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार बड़े बाबू डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लख्मीपुर गांव में गुरुवार देर शाम निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे मजदूर को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार लख्मीपुर में एक मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। बताया जाता है कि काम के दौरान बिजली का तार जोड़ते समय अचानक करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले गए थे। बाद में ग्रामीणों के समझाने पर वे मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.