मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news laborer hit by pickup while crossing road on bicycle died during treatment

Chandauli News: साइकिल से सड़क पार करते समय पीकअप की चपेट में आया मजदूर, इलाज के दौरान मौत.

"इस संबंध में सकलडीहा कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

5:47 PM, Jun 10, 2026

Share:

Chandauli News: साइकिल से सड़क पार करते समय पीकअप की चपेट में आया मजदूर, इलाज के दौरान मौत.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story by: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। साइकिल से सड़क पार करते समय वह पीकअप वाहन की चपेट में आ गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Img

जानकारी के अनुसार, जमुरना गांव के देवरापुर निवासी ओमप्रकाश राम (55 वर्ष) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अपने घर से साइकिल से मनिहरा गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान में सिलाप ढलाई का कार्य करने के लिए निकले थे। बताया गया कि वह अन्य मजदूरों के साथ पपौरा होते हुए मनिहरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। यहां पानी पीने के बाद वह साइकिल से हाईवे पार करने लगे। इसी दौरान सकलडीहा की ओर से टमाटर लादकर आ रही एक पीकअप वाहन साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वाहन के पिछले हिस्से की चपेट में आने से ओमप्रकाश के पैर में गंभीर चोट लगी और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पीकअप डिवाइडर से टकराकर रुक गई।

विज्ञापन

Img

साथ मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल ओमप्रकाश को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी घीराजी देवी, पुत्र विजयलाल, दिनेश, कुलदीप, संदीप, छोटू, चंदन और लकड़ू तथा पुत्री काजल को छोड़ गए हैं। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं दुर्घटना में शामिल पीकअप वाहन और उसके चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.