ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news land of two defaulters attached for not paying bank dues auction to be held after 21 days

Chandauli News: बैंक का बकाया नहीं चुकाने पर दो बकाएदारों की जमीन कुर्क, 21 दिन बाद होगी नीलामी.

“सकलडीहा तहसील प्रशासन ने बैंक का बकाया जमा नहीं करने पर दो बकाएदारों की वैधानिक अंश की जमीन कुर्क की है। प्रशासन के मुताबिक 21 दिन बाद कुर्क जमीन की नीलामी कर बकाया राशि की वसूली की जाएगी।”

chandauli

8:21 PM, Oct 6, 2026

Share:

Chandauli News: बैंक का बकाया नहीं चुकाने पर दो बकाएदारों की जमीन कुर्क, 21 दिन बाद होगी नीलामी.
logo

आकांक्षा सिंह एसडीएम सकलडीहा चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। बैंक का बकाया नहीं चुकाने पर सकलडीहा एसडीएम आकांक्षा सिंह के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को दो बकाएदारों की वैधानिक अंश की जमीन कुर्क कर ली। प्रशासन के अनुसार कुर्क की गई जमीन को 21 दिन बाद नीलाम किया जाएगा। कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा है।

सकलडीहा तहसील प्रशासन ने 10 बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की है। इनमें धानापुर क्षेत्र के मढ़ान गांव निवासी दो बकाएदारों पर बैंक का 3,12,141 रुपये और 2,25,896 रुपये बकाया था। बकाया जमा नहीं करने पर दोनों के खिलाफ आरसी जारी की गई थी। प्रशासन के मुताबिक बकाया वसूली के लिए कई बार संग्रह कर्मी बकाएदारों के घर पहुंचे। इसके बाद गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया, लेकिन दोनों के फरार होने के बाद एसडीएम के आदेश पर उनकी कानूनी हिस्से की जमीन कुर्क कर दी गई।

विज्ञापन

सकलडीहा एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि बैंक बकाएदारों के खिलाफ वसूली का अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान बिहारी सिंह यादव, रामाश्रय और उमाशंकर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.