Chandauli News: जमीन घोटाले का खुलासा, फर्जी दस्तावेज बनाकर लाखों की जमीन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार.
"धानापुर थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं भूमि संबंधी धोखाधड़ी के इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।"
chandauli
5:30 PM, Jun 23, 2026
Share:


धानापुर पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में धानापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित चल रहे एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप है।
धानापुर पुलिस के अनुसार लक्ष्मीना देवी की तहरीर पर धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि शहामुद्दीन शेख ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर खुद को जमीन मालिक बताकर रजिस्ट्री करा दी। इतना ही नहीं, उसने अपने भाई के नाम से भी कथित रूप से फर्जी कागजात तैयार कर जमीन का सौदा किया। शिकायत के अनुसार इस पूरे फर्जीवाड़े में लाखों रुपये का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन
मामले की जांच के दौरान धानापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी शहामुद्दीन शेख को सकरारी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचना से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। धानापुर थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं भूमि संबंधी धोखाधड़ी के इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।#ChandauliNews #LandFraud #DhanapurPolice #CrimeNews #PropertyScam #BreakingNews #PurvanchalBhaskar
