ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news large accident averted in ddu railway division the lives of hundreds of passengers who came to the breath due to the negligence of the station master

Chandauli News: डीडीयू रेल मंडल में टला बड़ा हादसा, स्टेशन मास्टर की लापरवाही से सांसत में आई सैकड़ों यात्रियों की जान.

"इस लापरवाही को देखते हुए रेल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है"

chandauli

8:35 PM, Aug 22, 2025

Share:

Chandauli News: डीडीयू रेल मंडल में टला बड़ा हादसा, स्टेशन मास्टर की लापरवाही से सांसत में आई सैकड़ों यात्रियों की जान.
logo

रेलवे ट्रैक पर खड़े पैसेंजर ट्रेन के यात्री

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। डीडीयू स्टेशन से डेहरी ऑन सोन जा रही डाउन पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63294) को समय रहते रोककर एक बड़े रेल हादसे को टाल दिया गया। यह घटना चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के पास हुई। जब ट्रेन को उस ट्रैक पर सिग्नल दे दिया गया था, जहां मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे तक सिग्नल पार कर ट्रैक पर खड़ी रही। जिसके कारण सैकड़ों यात्री रेलवे ट्रैक पर उतरकर घंटों इंतजार करते रहे। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि स्टेशन मास्टर की लापरवाही इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार है। समय रहते सतर्कता बरती गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वरना यह एक बड़ी त्रासदी बन सकती थी। रेल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.