ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news late businessman s son appeals for father s facebook id

Chandauli News:दिवंगत कारोबारी के बेटे ने पिता की फेसबुक आईडी से कि अपील

"दिवंगत कारोबारी के पुत्र ने अपने पिता की फेसबुक वॉल पर लिखा पुलिस अपना काम कर रही है। कृपया इस मामले में जातिवाद का मुद्दा न उठाएं। मेरे पिता की हत्या को 10 दिन हो चुके हैं। फिर भी उनके हत्यारे अब तक पकड़े नहीं गए हैं"

chandauli

9:43 PM, Nov 28, 2025

Share:

Chandauli News:दिवंगत कारोबारी के बेटे ने पिता की फेसबुक आईडी से कि अपील
logo

मृतक दवा व्यवसाई रोहिताश पास के फेसबुक आईडी से कि अपील

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। दवा कारोबारी रोहिताश पाल उर्फ रोमी हत्याकांड अब राजनीतिक रंग ले चुका है। पुलिस ने इस मामले में साजिश का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों भानू जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल और मनोज जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्रवाई से जायसवाल समाज के लोग नाराज हैं। गुरुवार को समाज के लोगों ने विधायक रमेश जायसवाल के आवास के बाहर धरना देते हुए पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया। 

इसी बीच, दिवंगत दवा कारोबारी के पुत्र ने अपने पिता की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट कर मामले को जातिवाद का रंग न देने की अपील की है। दिवंगत कारोबारी के पुत्र ने अपने पिता की फेसबुक वॉल पर लिखा पुलिस अपना काम कर रही है। कृपया इस मामले में जातिवाद का मुद्दा न उठाएं। मेरे पिता की हत्या को 10 दिन हो चुके हैं। फिर भी उनके हत्यारे अब तक पकड़े नहीं गए हैं।आगे लिखा कि यह समय हमारे लिए बेहद कठिन है। इसे और कठिन न बनाएं। हम भी चाहते हैं कि केवल असली अपराधी ही पकड़ा जाए। कृपया सहयोग और समर्थन बनाए रखें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.